वजन बढ़ाने के बेहद आसान घरेलू नुस्खे

 



वजन बढ़ाने के बेहद आसान घरेलू नुस्खे


दुबले पतले शरीर को मोटा करने के आसान तरीके- अक्सर देखा गया है कि बढ़ते वजन से परेशान लोगों की संख्या ज्यादा होती है लेकिन वजन बढ़ना ही सिर्फ समस्या नहीं है| कई लोग अपने कम वजन के कारण भी परेशान देखे जाते हैं| एक तरफ जहां दुनिया के 70 प्रतिशत लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं, तो वहीं 20 प्रतिशत अपने दुबलेपन से परेशान हैं| मोटा होने के उपाय और टिप्स अपनाकर आप अपनी पर्सनालिटी को निखार सकते है| अगर आप मोटा होना चाहते है, तो मोटा होने के तरीके अपनाये| तो चलिए जाने बिना कैसे घर पर ही घरेलू टिप्स को अपनाकर आप fit रह सकते है|

आइए जानें वजन बढ़ाने के घरेलू टिप्स-

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं होल एग-

मांसपेशियों को मजबूत (Strong Muscle) बनाने के लिए अंडे से बेहतर कोई भोजन नहीं है| यह उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन प्रदान करता है|


लेकिन इसके लिए होल एग खाना बहुत महत्वपूर्ण है। अंडे के अधिकांश पोषक तत्व अंडे की जर्दी में पाया जाता है|


अगर आप बिल्कुल दुबले-पतले दिखते हैं और अपने शरीर को मोटा करना चाहते हैं तो आप जितने अधिक अंडे खा सकते हैं, उतना आपको जरूर खाना चाहिए|


वैसे प्रतिदिन 3-4 अंडे खा सकते हैं| इसलिए तेजी से वजन बढ़ाने में यह सर्वोत्तम भोजन में से एक है|


वजन बढ़ाने के लिए खाएं पनीर-

पनीर (Cheese) या चीज का उपयोग पुराने समय से ही वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है| इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी और फैट पाया जाता है|


अगर पनीर को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे पर्याप्त प्रोटीन शरीर को मिलता है| पनीर तो वैसे भी बहुत स्वादिष्ट होता है|


इससे भोजन और सब्जियों के रूप में खाने से आप अपने शरीर की कैलोरी (Calorie) बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है|


इसे खाने से वजन आसानी के साथ बढ़ते दिखाई पड़ता है|


वजन बढ़ाने के लिए खाएं दही-

उच्च मात्रा में क्रीम और वसायुक्त दही में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट पाया जाता है|


प्रतिदिन 1 कटोरी दही का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है| साथ ही एक या दो कप दही में ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर खाने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बढ़ने लगती है और शरीर भरा-भरा हो जाता है|


इसके अलावा दही में कोकोआ पावडर(Cocoa Powder), अखरोट, शुगर, क्रीम और बेरी मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है और आप आसानी से मोटे हो सकते हैं|


मोटा होने के लिए खाएं आलू और स्टार्च-

आलू खाने से वजन बढ़ता है, यह सभी जानते हैं लेकिन सिर्फ आलू ही नहीं बल्कि अन्य स्टार्चयुक्त भोजन करने से भी कैलोरी बढ़ती है|


स्टार्च मांसपेशियों में ग्लाइकोजन (Glycogenic) को जमा करता है और इससे वजन बढ़ता है| इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं|


वजन बढ़ाने के लिए चावल खाएं-

भोजन में अधिक चावल शामिल करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है| एक कप चावल में 190 कैलोरी और 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है|


उच्च मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट (Carb)शरीर की कैलोरी को बढ़ाने का काम करता है जिससे कि वजन बढ़ने में बढोतरी होती है|


चावल खाने से बार-बार भूख लगती है और इससे कई बार भोजन कर सकते हैं| साथ ही वजन बढ़ाने के लिए आप माइक्रोवेब में पका चावल भी खा सकते हैं|


दूध पीने से भी बढ़ता है वजन-

सदियों से वजन बढ़ाने के लिए दूध मांसपेशियों को बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है| यह शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट प्रदान करता है|


इसके अलावा यह कैल्शियम, विटामिन, खनिज लवण (Nutrients) का भी बढ़िया स्रोत है| जो व्यक्ति कम समय में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं|


उन्हें 1 या 2 गिलास दूध पीने की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि दूध या दूध से बने मट्ठे में केसीन प्रोटीन पाया जाता है, जिससे पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है|


Comments

Popular posts from this blog

ગાયત્રી શતક પાઠ અને ગાયત્રી ચાલીસા

ભક્તિ ચેનલ ઓલ નામ

Anand No Garbo With Gujarati Lyrics - આનંદ નો ગરબો