घुटनों के दर्द के घरेलू उपचार





घुटनों के दर्द के घरेलू उपचार


आइये जानते हैं घुटने के दर्द के घरेलू उपचार। घुटनों का दर्द एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे बढ़ती उम्र के साथ लोगों में इस दर्द को मेडिकल साइन्स भी पूर्ण रूप से नहीं रोक पा रहा। लोग अपने काम में इतने व्यस्त है की उनके पास अपनी सही देखभाल का भी समय नहीं है।


घुटनों का दर्द स्त्री-पुरुष किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है और इसके कई कारण भी है। जिसमें से मुख्य कारण है सही खान-पान की कमी और व्यायाम के प्रति अनियमितता। लेकिन आज के समय में अगर बीमारियाँ बढ़ी है तो उनके उपाय भी खोजे गये है। मेडिकल उपाय तो अपने आप में एक चमत्‍कार है ही, लेकिन इससे भी सटीक इलाज है समय रहते योग-साधना, प्राणायाम, घरेलू उपाय और रोजमरा के घरेलू काम। समय के बीत जाने के बाद इनका कोई लाभ नहीं। अतः समय रहते जाग जायें और घुटनों के दर्द को अनदेखी ना करे। आईए जानें घुटने के दर्द में कौन-कौन से घरेलू उपचार रामबाण नुस्खे की तरह काम करते है।


घुटने के दर्द में राहत दिलाए ये घरेलू उपचार


बर्फ की सिकाई- बर्फ को नरम कपड़े में बांधकर घुटनों पर हल्के हाथों से रगड़े। यह प्रक्रिया 15-20 मिनट तक जारी रखे। इससे रक्त प्रवाह ठीक होता है। कितना भी दर्द और सूजन हो तुरंत राहत मिलती है।


अखरोट- सुबह भूखे पेट 3-4 अखरोट की गिरी खाने से कुछ ही महीनों में घुटने का दर्द खत्म हो जाता है।


दानामैथी- तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुराने से पुराना घुटनों का दर्द ठीक हो जाता है। बुढ़ापे के दर्द में यह बेहद उपयोगी है। दाना मैथी का चूर्ण बनाके रख लें। रोज सुबह खाली पेट इस चूर्ण को एक छोटी चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ फांकी ले।


सोंठ और सरसों का तेल- एक छोटी चम्मच सोंठ का पाउडर और सरसों का तेल मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करे। इस लेप से घुटनों की मालिश करे। कुछ घंटों बाद धो ले। यह प्रयोग आप कभी भी कर सकते है। इस उपाय से दर्द में जल्दी आराम आता है।


एप्पल साइडर सिरका- यह घुटनों और जोड़ो के आसपास से हानिकारक टोक्सिन को शरीर से बाहर करता है और जोड़ो के लुब्रीकेंट को बढ़ाता है जिससे जोड़ो और घुटने के दर्द से राहत मिलती है। 10-12 दाना मैथी को रात में भिगोकर रख दे। सुबह उठते ही खाली पेट इसे भिगोए हुए पानी के साथ खा ले। यह दर्द निवारक नुस्का है। शरीर के सभी जोड़ो के दर्द को ठीक करने में यह कारगर उपाय है।


अदरक और शहद- अदरक के रस को पानी में डालकर उबाले। फिर शहद और नींबू के साथ दिन में तीन बार इस चाय को पिएं। अदरक के रस और शहद को मिलाकर पिएं। अदरक के तेल से दर्द वाली जगह पर दिन में 2-3 बार मालिश करे। अदरक के सभी उपाय घुटने के दर्द को दूर करने में कारगर है।


अलसी- अलसी के दानों के साथ दो अखरोट की गिरी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।


नमक- गर्म पानी में नमक मिलाकर किसी कपड़े से घुटनों पर सेक करने से दर्द में आराम मिलता हैं।


लहसुन- सरसों के तेल में लहसुन को बारीक काटकर तब तक गर्म करे जब तक लहसुन हल्के भूरे रंग का ना हो जाएं। फिर गुनगुने तेल से मा

लिश करे, बहुत आराम मिलेगा।


Comments

Popular posts from this blog

ગાયત્રી શતક પાઠ અને ગાયત્રી ચાલીસા

ભક્તિ ચેનલ ઓલ નામ

Anand No Garbo With Gujarati Lyrics - આનંદ નો ગરબો