फल खाने से फायदा

 

केले के फायदे


केले के फायदे


केला अन्य फलों की अपेक्षा अधि‍क पौष्टिक होता है, साथ ही उर्जा का अच्छा विकल्प भी। लेकिन इसके अलावा भी केले में कई गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नियमित केला खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।

केले के औषधीय गुण

केला ग्लूकोज से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। इसमें 75 प्रतिशत जल होता है, इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी इसमें पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।


शरीर में रक्त निर्माण और रक्त को शुद्ध करने के लिए भी केला फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लोहा, तांबा और मैग्नीशियम रक्त निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।


वजन बढ़ाने के लिए भी केले का प्रयोग रामबाण उपाय है। प्रतिदिन एक पाव दूध के साथ दो पके केले का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। लगभग एक महीने तक यह प्रयोग काफी लाभप्रद सिद्ध होता है।


आंतों की सफाई में भी केला बहुत लाभदायक होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत होने पर केला बेहद कारगर होता है।


आंतों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या दस्त, पेचिश रोगों में दही के साथ केले का सेवन करने से फायदा होता है।


दिमागी सेहत के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है। यह एक पौष्टिक और दिमागी क्षमता बढ़ाने वाला आहार है।


पके हुए केले को काटकर, चीनी के साथ मिलाकर बर्तन में बंद कर के रख दें। इसके बाद इस बर्तन को गर्म पानी में डालकर गर्म करें। इस प्रकार बनाए गए शर्बत से, खांसी की समस्या खत्म हो जाती है।


चोट या खरोंच आने पर केले का छिलका उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं होती। इसके नियमित सेवन से आतों की सूजन भी खत्म हो जाती है।


जुबान पर छाले हो जाने की स्थि‍ति में गाय के दूध से बने दही के साथ केले का सेवन करना लाभदायक होता है। इससे छाले ठीक हो जाते हैं।


दमे के इलाज में भी केले का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है। कई लोग इसके लिए केले को छिलके सहित सीधा या खड़ा काटकर, उसमें नमक व काली मिर्च लगाकर रातभर चांदनी में रखते हैं और सुबह इस केले को आग पर भूनकर मरीज को खि‍लाते हैं। ऐसा करने से दमा के रोगी को आराम मिलता है।


केला खाने के फायदे

भूख को दूर करें


तनाव को दूर करें


पाचन क्रिया ठीक करें


ऊर्जा की कमी दूर करें


रक्तप्रभाव को ठीक करें


रोगों को दूर करें


आँखों की रोशनी बढ़ती है


स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए


डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक


केला कब खाना चाहिए

सुबह एकदम खाली पेट केला नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय इसे नाश्ते के साथ खाएं।


रात को ज्यादा मसालेदार खाना खा लिए हो तो खाने के बाद एक केला खा लें। इससे एसिडिटी की वजह से होने वाली सीने की जलन, पेट के अल्सर से आप बचे रहेंगे।


जिम करने से पहले और जिम करने के बाद या शाम को दिन भर की थकान से रिलैक्स पाने के लिए केला खाना उपयुक्त है।


रात को सोने से पहले केला खा सकते हैं। इससे अच्छी नींद आती है और रात को भूख भी नहीं लगती। लेकिन अगर आपको अस्थमा, जुकाम, सर्दी की समस्या हो तो शाम या रात को केला न खाएं।

सेब के फायदे



सेब के फायदे


सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। सेब हेल्थ के लिए एक रामबाण फ्रूट है। इसमें मौजूद विटामिन पोषक तत्व हर तरह की बीमारी को दूर करने में मदद करते है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। जो लोग खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है।

सेब में बहुत ज्यादा मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत होता है। इसमें कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है। सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। सेब अगर खाली पेट खाया जाए तो शरीर का टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकल जाएगी. एनर्जी ज्यादा मिलेगी। सेब के छिलके पेक्टिन जैसे डाइटरी फाइबर में समृद्ध हैं।

सेब के औषधीय गुण

खून की कमी: आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने का भी काम करता है। 

कब्ज से छुटकारा: सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। कब्ज,गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।

दांत मजबूत: सेब बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। इससे दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगी को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल: सेब डायबिटीज रोगी के लिए बैस्ट है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हड्डियां मजबूत: कैल्शियम से भरपूर सेब का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हमेशा थकान महसूस होती है तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

चश्मा हटाए: आजकल बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं। आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब खिलाएं।

दमा रोगी के लिए फायदेमंद: सांस की बीमारी यानि दमा से छुटकारा पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे दमा रोग से राहत मिलती है।

पाचन क्रिया मजबूत: पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर को कई तरह के रोग घेर लेते हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मोटापा घटाए: मोटाप कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कम करने के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब का फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मददगार है।

पथरी बनने से रोके: सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सिरका भी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द से भी राहत मिलती है।

सेब खाने का सबसे सही समय

खाली पेट खाएं सेब: सेब खाने का सर्वाधिक लाभ सुबह इसे खाली पेट लेने से होता है। इससे आपका शरीर सेब में पाये जाने वाले सारे पोषक तत्वों को पूर्णत: इस्तेमाल कर लेता है। सेब में पोषण की कमी नहीं होती है लेकिन ये पोषण तभी उपयोग में लाये जा सकते हैं जब इसका सेवन उचित समय पर किया जाये। खाली पेट सेब खाने के फायदे हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा पहुँचती है। सुबह के समय आप दूध और सेब खा सकते हैं।

भोजन के बाद या नाश्ते के बाद: भोजन के बाद यदि सेब का सेवन किया जाये तो ये अत्यधिक लाभदायक हो सकता है क्योंकि इससे भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और मिनरल्स मिलते हैं आप इनको खाने के साथ भी खा सकते हैं। सेब में मौजूद चीनी आसानी से शरीर में घुल जाती है और शरीर को अधिकतम पोषक तत्व, और मिनरल्स प्रदान करता है। भोजन के बीच फल खाने से वजन भी कम हो जाता है।

सोते समय कभी न करें सेब का सेवन: सोने से पहले सेब का सेवन करना अत्यंत हानिकारक होता है। इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। ये शरीर में इंसुलिन और शक्कर की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे आपको नींद नही आती है और आपके नींद के चक्र का नियंत्रण बिगड़ जाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप ये याद रखें कि सोने से पहले सेब का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले रात्रिभोजन कर लें।

खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद: खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद कभी भी सेब न खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाना खाने के और सेब खाने के बीच में कम से कम 30 मिनट का अंतराल होना चाहिए। इससे आपके शरीर का संतुलन बना रहता है।  खाने के तुरन्त पहले या तुरंत बाद सेब का सेवन करने से आपका खाना पूर्णतः पकता नही है और इस कारण उसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को नही मिल पाते हैं।

आम के फायदे



आम के फायदे


आम को फलो का राजा यूं ही नहीं कहा गया है। इसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। आम खाने से कई छोटे-बड़ें रोगों से हमें छुटकारा मिल सकता है। आम खाने के फायदे अनेक है आम में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है।

दरअसल, भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको यहां बता दें कि आम में लगभग 20 से भी अधिक मिनिरल्स और विटामिन्स पाया जाते है। आइए जानते है कि फलों के राजा आम के फायदे हमें किन-किन रोगों को आसानी से मात देने में मदद कर सकते हैं।

आम के औषधीय गुण

आंखें रहती हैं चमकदार: आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है।

कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने में: आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए है फायदेमंद: आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है।

पाचन क्रिया को ठीक रखने में: आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।

मोटापा कम करने में: मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है। आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में: आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।

स्मरण शक्ति में मददगार: जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है। साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं।

गर्मी से बचाव: गर्मियों में अगर आपको दोपहर में घर से बाहर निकलना है तो एक गिलास आम का पना पीकर निकलिए। न तो आपको धूप लगेगी और न ही लू। आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है जिसकी वजह से ये गर्मियों का बेस्ट पेय है।

अनार के फायदे



अनार के फायदे


अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है| अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है| साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है| अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है| ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है| इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं|

अनार के छोटे-छोटे दानों में रस भरा होता है | ये एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण होते हैं| अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है| एक ओर जहां इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं वहीं खूबसूरती निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है| अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है| हर रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है| साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है| इसके अलावा अनार के और भी कई फायदे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा|

अनार के औषधीय गुण

सूरज की तेज रोशनी से बचाव: अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है| अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है|

कील-मुंहासों की समस्या में: अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है|अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है| साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है|

एंटी-एजिंग गुण: अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है| ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं| ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है|

नई कोशिकाओं के निर्माण में: अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुर‍क्षित करने का काम करता है| साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| जिससे चेहरे पर निखार आता है|

मॉइश्चर करने के लिए: अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है| अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है|

क्लीनर के तौर पर: अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है| साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है|आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं|

रक्त बढ़ाने में अनार हैं सहायक: खून का स्तर बढ़ाने के लिए डॉक्टर सबसे पहले अनार खाने के लिए ही कहते हैं | अनार के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | इससे रक्त बनता हैं | 

रक्त के शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं: अनार के रस में फ्रुक्टोज होता हैं ,  जिससे रक्त का शुगर लेवल नहीं बढ़ता हैं  | अधिकतर अन्य फल और उनके रस का सेवन मधुमेह के रोगियों को कम करने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन वे अनार का सेवन कर सकते हैं |

अनार के उपयोग

अनार का रस निकालकर  इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता हैं|


अनार को सलाद के रूप में भी उपयोग किया जाता हैं |   


अनार के दानों को किसी भी सूप में गार्निश करके भी उपयोग किया जा सकता हैं|


अनार कई तरह के व्यंजन जैसे कस्टर्ड, आइसक्रीम, केक आदि बहुत सी चीजों में उपयोग होता हैं, जो की खाने में बहुत स्वादिस्ट लगता हैं, एवं सेहत के लिए फायदेमंद भी होता हैं|


संतरे के फायदे



संतरे के फायदे


संतरा एक मौसमी फल है जो अपने स्वाद और गुणों के कारण बहुत लोकप्रिय और संतरे के फायदे और गुण हमारे लिए फायदेमंद होते है। संतरे मे बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है। इसमें फैट, सोडियम या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। दिल से संबंधित रोग, डायबटीज, मोटापा जैसी बीमारियों के लिए संतरा फायदेमंद होता है। संतरे में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें उपस्थित पोषक तत्व स्वस्थ त्वचा के लिए लाभकारी होते है।

संतरे के औषधीय गुण 

संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है।


किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है।


संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।


संतरे में सबसे अधिक मात्रा होती है विटामिन सी की। यह एक सिट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी की अच्छे स्त्रोत होते हैं।


संतरा नेचरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।


आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है।


यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।


विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम और केल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।


आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है।


यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।


विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम और केल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।


यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।


संतरे के औषधीय गुण

ज़ुकाम: संतरे में विटामिन सी काफी अधिक पाया जाता हैं और ये विटामिन ज़ुकाम और कफ जैसी बिमारियों को दूर करने में मदद करता हैं| इसलिए जिन लोगो को ज़ुकाम की समस्या रहती है, वो इसका सेवन करना शुरू कर दें |

रक्त चाप को करता है सही: इस फल में मौजूदा हेस्परिडीन और मैग्रीशियम, उच्च रक्त चाप को नियंत्रण करने में भी मदद करता हैं, इसलिए जिन लोगो को उच्च रक्त चाप की दिक्क्त रहती है, वह अपनी डाइट में संतरे को जोड़ ले |

दिल के लिए है फायदेमंद: इस फल में पाए जाने वाले फाइवर, पोटेशियम, विटामिन सी और कोलाइन सामग्री हमारे दिल को स्वस्थ्य बनाये रखने में मदद करती हैं | इसलिए जिन लोगो को दिल से जुडी बीमारी होती है वो इस फल का सेवन जरूर करें |

आँखों के लिए है फायदेमंद: इस फल में मौजूद विटामिन सी आँखों की रोशनी के लिए लाभदायक होता है, और इस फल का निरंतर सेवन करने से आँखों को स्वस्थ्य रखा जा सकता हैं |

पेट की समस्याएं: गैस, अपच और बदहजमी की समस्या होने पर इस फल के जूस को गर्म करके उसमे काली मिर्च मिलाकर उसका सेवन करना चाहिए | क्युकी इस जूस को  कुछ दिनों तक पीने से पेट एकदम  साफ़ हो जाता हैं |

कब्ज की समस्या को करे दूर: बढ़ती आयु के साथ लोगों को कब्ज की परेशानी  होने लगती हैं , इस समस्या को दूर करने के लिए संतरे का सेवन भी उपयोगी हैं | दरअसल इस फल में मौजूद फाइबर कब्ज से लड़ने में मदद करते हैं, और  पेट को साफ़ रखते हैं |

इम्यून सिस्टम: संतरे के फल में ज़िंक, आयरन और कई तरह के खनिज पाएं जाते हैं, और ये सभी प्रकार के खनिज इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में और कई तरह की बीमारीओं से लड़ने में मदद करते हैं |

अंगूर के फायदे



अंगूर के फायदे


अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी है | अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं। इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश का रूप भी दिया जाता है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है।

सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खाए जाने वाला अंगूर कई प्रकार का होता है जैसे-लाल अंगूर, हरा अंगूर, काला अंगूर आदि । अंगूर खाने के फायदे बहुत है क्योकि अंगूर में विटामिन A, K, C के साथ-साथ विटामिन B6 भी पाया जाता है। अंगूर पोटेशियम,कैल्शियम,मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होते है यहीं कारण है की अंगूर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सूपरफूड्स की श्रेणी में रखा गया है। अंगूर के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहने की समस्या से निजात मिलने जैसे कई फायदे होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है।

अंगूर के औषधीय गुण

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है. इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।


माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है. कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।


दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।


जुकाम में प्रतिदिन 50 ग्राम अंगूर खाने से जुकाम से छुटकारा मिल जाता है।


अंगूर खाने से ब्‍लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।


अंगूर खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।


डायबिटीज में अंगूर फायदेमंद होता है।


अंगूर खाने से कब्ज से आराम मिलता है।


चेचक के रोगी को अंगूर खिलाने से आराम मिलता है।


हृदय में दर्द हो तो अंगूर का आधा कप रस पीने से आराम मिलता है।


अंगूर को नमक, काली-मिर्च के साथ खाने से कब्ज में लाभ होता है।


आधे सिर के रोगी को जिसमें दर्द सूर्योदय से पहले प्रारम्भ होता है। सूर्य के साथ ही बढ़ता जाता है। इस स्थिति में आधा कप अंगूर का रस सूर्योदय से पहले पीने से सिरदर्द ठीक हो जाता है।


गुर्दे के दर्द में अंगूर के ताजा पत्ते लगभग 50 ग्राम पानी में पीसकर थोड़ा नमक मिलाकर छान लें रोगी को पिलाने से दर्द में लाभ होता है।


अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।


ब्लड की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।


पपीते के फायदे



पपीते के फायदे


पपीता एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है। फल के साथ ही इसके पेड़ में भी कई औषधीय गुण पाए जाते है। हालांकि यह फल बच्चों को कम ही भाता है, परन्तु यह कई रोगों का एक मात्र उपचार है। कच्चे पपीते में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका छिलका बेहद मुलायम होता है जो आसानी से उतर जाता है। इसे काटने पर इसके भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक बहुत ही फायदेमंद फल है। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन 'ए' त्वचा एवं नेत्रों के लिए बहुत आवश्यक होता है। इस विटामिन से त्वचा स्वस्थ, स्वच्छ और चमकदार रहती है। पपीते में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो रक्त एवं तंतुओं के निर्माण एवं हृदय, नाड़ियों तथा पेशियों की क्रिया ठीक रहने में सहायक होता है।

साथ ही आयुर्वेद शास्त्र में पपीते को लाइलाज बीमारियों को दूर करने वाला माना गया है। पपीते में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे व्यक्ति का यौवन लंबे समय तक बना रहता है। हमारे शरीर में नब्बे प्रतिशत बीमारियां पेट से ही उपजती हैं। खान पान की गड़बड़ी और पाचन तंत्र की खराबी के कारण की शरीर को उचित पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जिसके कारण ही लंबे समय के बाद शरीर में रोग उत्पन्न होने लगते हैं। इसलिए भी पपीता रोजाना की डाइट में शामिल किया जाना चाहिए। यही वो फल है जिसके सेवन मात्र से कई तरह की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।

पपीते के औषधीय गुण

कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक: पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए पपीता बहुत उपयोगी होता है। पपीते के नियमित सेवन से शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

वजन घटाने में: असंतुलित समय पर खाना और ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने के कारण शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। रोज सुबह पपीते के सेवन के बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में: पपीते में विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन A भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन Aआंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।

कब्ज: पपीता शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करता है और साथ ही पेट में गैस बनने से भी रोकता है। कब्ज के कारण परेशान लोगों को सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज की समस्या में तेजी से आराम मिलता है।

पीलिया: पीलिया रोग से पीड़ित लोगों के लिए पपीता एक रामबाण की तरह से माना जाता है। पीलिया की बीमारी हो जाने पर कच्चा पपीता नियमित खाने से पीलिया की बीमारी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है।

जलने और कटने को भी ठीक करता है: पपीते में एंटी इंनफलेमेट्री गुण पाए जाते हैं। इस गुण के कारण यह सूजन की समस्या को ठीक करता है। साथ ही रगड़, छाले और जले हुए भाग पर कच्चे पपीते का रस लगाने से यह समस्या तेजी से सही हो जाती है।

पाचन शक्ति में वृद्धि करना: पपीते में कई प्रकार के पाचक एंजाइम्स होते हैं। साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसके वजह से पाचन क्रिया सही रहती है और व्यक्ति कब्ज से परेशान नहीं रहता। साथ ही रोजाना पपीते का सेवन कभी कभार फास्ट फूड के सेवन से होने वाले विपरीत प्रभावों से भी हमें दूर रखता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में: रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं। पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है। ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी।

हृदय रोगों को दूर करने में सक्षम: हृदय रोगों का मूल कारण कॉलेस्ट्रोल होता है। हृदय की रक्त शिराओं में जब कॉलेस्ट्रोल जमा हो जाता है तो हृदय से संबंधित बीमारियां शुरू हो जाती हैं। पपीते में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो रक्त शिराओं में कॉलेस्ट्रोल को जमा नहीं होने देता। जिसके कारण हृदय संबंधी रोगों के होने की गुंजाइश बेहद कम हो जाती है।

अन्नानास के फायदे 





अन्नानास के फायदे


अनानास हर मौसम में आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा, लेकिन सर्दियों में इसकी अधिकता ज्यादा होती है। अनानास में कैल्शियम, रेशे और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए शारीरिक स्वस्थ्य के लिए अनानास को सर्वश्रैष्ठ फल माना जाता है। अनानास के फल के जरिये बहुत सी चीजें बनती हैं, जिसमे आचार, मुरब्बा काफी प्रचलित हैं। इसके बीच का भाग काफी हानिकारक होता है अगर भूलकर भी आपने इसे खा लिए तो तुरंत प्याज, दही और शक्कर खा लेना चाहिए। अगर आपका उपवास हो उस दिन इसका सेवन नहीं करना चाहिए।


अनानास का जूस गर्मी से राहत देने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी हमें बचाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। अनानास के फायदे मुंहासे को दूर करने, पैरो के दरारों को भरने, सूजन को कम करने आदि में मदद करते है। अनानास में काफी नुट्रीशियन होते हैं। स्वाद में यह खट्टा-मीठा होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग खाने, सलाद और मिठाइयों में किया जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में वसा पाया जाता है।


अनानास के औषधीय गुण


दिल की बीमारी में सहायक: अनानास में कई ऐसे रस पाएं जाते हैं जो पाचन रस के रूप में कार्य करता हैं | इसके नियमित सेवन से हृदय सम्बन्धी सामान्य रोगों से मुक्ति मिलती है | इसका अम्लीय गुण शरीर में बनने वाले अनावश्यक पदार्थों  को  बहार निकाल देता हैं, और शारारिक शक्ति में वृद्धि करता है | अनानास का रस रोजाना पीने से दिल की बिमारियों से राहत मिलती है | यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता हैं , जिससे दिल को काफी ज्यादा लाभ मिलता हैं |


इम्युनिटी को बढ़ाएं: अनानास आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है| अनानास में  होने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, और विभिन्न प्रकार की बिमारियों से आपको बचाये रखता है|


आँखों के लिए फायदेमंद: अनानास खाने के फायदे आँखों के लिए सबसे ज्यादा होते है, क्युकी अनानास में बीता कैरोटीन होते हैं, जो बढ़ती उम्र में आँखों की रौशनी कम होने के खतरे को कम करता है |


वजन घटाने में: अनानास आपका वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है | इसका नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं | इसमें पाएं जाने वाले पानी और फाइबर आपके पेट को भरा रखने में काफी मददगार होता है | इसमें कैलोरीज की मात्रा भी काफी कम होती है |


स्किन के लिए फायदेमंद: अनानास स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्युकी अनानास जूस में  विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है , जो चेहरे पर मुहासें , पिम्पल्स और काले धब्बो से छुटकारा दिला कर तव्चा में नई चमक लाता है | इसके पीने से चेहरे की मरी कोशिकाएं हट जाती है|


हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें: अनानास खाने से ब्लड प्रेशर वालों को बहुत फायदा मिलता है| इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में होता है, और सोडियम की मात्रा काम होती है| इसी वजह से यह शरीर में रक्त के प्रवाह की गति को नियंत्रित करता है |


पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं: अनानास डाइजेशन को इम्प्रूव करने में मदद करता है, क्युकी इसमें फाइबर होता है | इसलिए जिन लोगों को कब्ज या पेट से जुडी हुई कोई भी समस्या है, उन्हें अनानास खाना चाहिए| इसके रस का सेवन पाचन की कमजोरियों को दूर कर बदहजमी ठीक करता है, और पेट में होने वाले  कई रोगों से छुटकारा मिलता हैं| इस जूस से पाचन शक्ति में बढ़ोतरी होती है| इस जूस में एंजाइम्स पाया जाता है, जो प्रोटीन को डाइजेस्ट

 करने में मदद करता है | 


अन्नानास के फायदे



अन्नानास के फायदे


अनानास हर मौसम में आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा, लेकिन सर्दियों में इसकी अधिकता ज्यादा होती है। अनानास में कैल्शियम, रेशे और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए शारीरिक स्वस्थ्य के लिए अनानास को सर्वश्रैष्ठ फल माना जाता है। अनानास के फल के जरिये बहुत सी चीजें बनती हैं, जिसमे आचार, मुरब्बा काफी प्रचलित हैं। इसके बीच का भाग काफी हानिकारक होता है अगर भूलकर भी आपने इसे खा लिए तो तुरंत प्याज, दही और शक्कर खा लेना चाहिए। अगर आपका उपवास हो उस दिन इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

अनानास का जूस गर्मी से राहत देने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी हमें बचाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। अनानास के फायदे मुंहासे को दूर करने, पैरो के दरारों को भरने, सूजन को कम करने आदि में मदद करते है। अनानास में काफी नुट्रीशियन होते हैं। स्वाद में यह खट्टा-मीठा होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग खाने, सलाद और मिठाइयों में किया जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में वसा पाया जाता है।

अनानास के औषधीय गुण

दिल की बीमारी में सहायक: अनानास में कई ऐसे रस पाएं जाते हैं जो पाचन रस के रूप में कार्य करता हैं | इसके नियमित सेवन से हृदय सम्बन्धी सामान्य रोगों से मुक्ति मिलती है | इसका अम्लीय गुण शरीर में बनने वाले अनावश्यक पदार्थों  को  बहार निकाल देता हैं, और शारारिक शक्ति में वृद्धि करता है | अनानास का रस रोजाना पीने से दिल की बिमारियों से राहत मिलती है | यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता हैं , जिससे दिल को काफी ज्यादा लाभ मिलता हैं |

इम्युनिटी को बढ़ाएं: अनानास आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है| अनानास में  होने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, और विभिन्न प्रकार की बिमारियों से आपको बचाये रखता है|

आँखों के लिए फायदेमंद: अनानास खाने के फायदे आँखों के लिए सबसे ज्यादा होते है, क्युकी अनानास में बीता कैरोटीन होते हैं, जो बढ़ती उम्र में आँखों की रौशनी कम होने के खतरे को कम करता है |

वजन घटाने में: अनानास आपका वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है | इसका नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं | इसमें पाएं जाने वाले पानी और फाइबर आपके पेट को भरा रखने में काफी मददगार होता है | इसमें कैलोरीज की मात्रा भी काफी कम होती है |

स्किन के लिए फायदेमंद: अनानास स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्युकी अनानास जूस में  विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है , जो चेहरे पर मुहासें , पिम्पल्स और काले धब्बो से छुटकारा दिला कर तव्चा में नई चमक लाता है | इसके पीने से चेहरे की मरी कोशिकाएं हट जाती है|

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें: अनानास खाने से ब्लड प्रेशर वालों को बहुत फायदा मिलता है| इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में होता है, और सोडियम की मात्रा काम होती है| इसी वजह से यह शरीर में रक्त के प्रवाह की गति को नियंत्रित करता है |

पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं: अनानास डाइजेशन को इम्प्रूव करने में मदद करता है, क्युकी इसमें फाइबर होता है | इसलिए जिन लोगों को कब्ज या पेट से जुडी हुई कोई भी समस्या है, उन्हें अनानास खाना चाहिए| इसके रस का सेवन पाचन की कमजोरियों को दूर कर बदहजमी ठीक करता है, और पेट में होने वाले  कई रोगों से छुटकारा मिलता हैं| इस जूस से पाचन शक्ति में बढ़ोतरी होती है| इस जूस में एंजाइम्स पाया जाता है, जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है |

नाशपाती के फायदे



नाशपाती के फायदे


नाशपाती एक मौसमी फल है जो भारत में काफी कम दिनों के लिए आता है। नाशपाती मीठा और रसीला होता है। नाशपाती देखने में काफी हद तक हरे सेब जैसा लगती है। खाने में मीठा नाशपाती मोटे छिलके वाला होता है। नाशपाती ऐसा फल है जो पौष्टिक, रसीला और औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

नाशपाती पहाड़ी, बागी, जंगली तथा चीनी भेद से चार प्रकार की होती हैं। इनमें से पहाड़ी एवं बागी नाशपाती विशेष रुप से कोमल, मधुर व रसीली होती है। नाशपाती आकृति में सुराही जैसी होती है। बाकी प्रकार की नाशपाती खट्टी या खट्टीमिठी होती है। इसका प्रयोग अतिसार या दस्त आदि रोगों में लाभकारी होता है। यह लगभग 12 मी तक ऊँचा, शाखाओं वाला, पत्तों वाला, छोटा अमरूद के जैसा दिखने वाला वृक्ष होता है। नई शाखाएं काँटे जैसी नोंकदार होती हैं। इसके फल लगभग गोलाकार, मोटे, हरे अथवा पीले रंग के होते हैं।

नाशपाती के छिलके के फायदे

नाशपाती के सबसे ज्यादा फायदे उसके छिलके से ही मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके छिलकों में इसके गूदे से 3-4 गुना अधिक फाइटोन्यूट्रेंट्स पाया जाता है। ये तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाता है, और  दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

नाशपाती पौष्टिक गुणों से भरपूर फल है जिसका आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। ये न सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है बल्कि कई तरह के बीमारियों को ठीक करने के लिए औषधि के रुप में काम भी करती है। आईये जानते हैं  नाशपाती के अनजाने फायदों के बारे में कि, कैसे नाशपाती बीमारियों में फायदेमंद करता है।

नाशपाती के औषधीय गुण

नाशपाती में फाइबर का खजाना होता है. फाइबर की वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मिलने वाला पैक्टिन नामक तत्व कब्ज के लिए रामबाण उपाय है।


नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। अगर कोई एनीमिया से पीड़ित हो तो उसे प्रचुर मात्रा में नाशपाती का सेवन करना चाहिए।


नाशपाती में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है।


नाशपाती में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है और शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।


अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो नाशपाती का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें बोरॉन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो कैल्शियम लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है।


नाशपाती का सेवन करने से त्वचा पर चम‍क आती है और साथ ही इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलती है।


नाशपाती खाने का सबसे अच्छा फायदा य है कि इसे रोजाना अपननी डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत आसानी से बढ़ा सकते हैं और प्रतिरक्षी तंत्र को मजबूत कर सकते हैं।


दूसरा फायदा यह है कि पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए यह बेहतरीन है। यह न केवल पाचक रसों को सक्रिय करता है बल्कि आंतों की क्रियाविधि को बेहतर बनाता है।


अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कोई फल नहीं है आपके लिए। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती वजन कम करने में मददगार है।


शुगर के मरीजों, घेंघा रोग से पीड़ित होने पर, एनीमिया, गठिया आदि में नाशपाती का सेवन काफी लाभप्रद साबित होता है। इसमें आयोडीन भी भरपूर मात्रा में होता है और यह घाव को जल्दी भरने में सहायक है।


आड़ू के फायदे



आड़ू के फायदे


आड़ू एक रसीला फल है जो ग्रीष्मकाल में पैदा होता है। स्वास्थ्य के लिए आड़ू के फायदे अनेक है यद दुनिया के कई देशों में उगाया जाता है और वहां कि जलवायु के अनुसार यह लाल से लेकर पीले रंग में भी होता है। आड़ू की बाहरी परत बहुत चिकनी होती है और यह रसदार और ताजे सुगंध वाला पीला फल होता है। यह बाहर से देखने में बिल्कुल सेब जैसा होता है लेकिन अंदर के कठोर और बड़े बीज इसे सेब से अलग बनाते हैं। आड़ू का उपयोग जैम और जेली बनाने में किया जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण आड़ू का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

गर्मियों में मिलने वाला आड़ू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स वजन कम करने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करते है। साथ ही इसके रोजाना सेवन त्वचा को डिटॉक्स करके ग्लोइंग भी बनाता है। चलिए आज हम आपको आड़ू खाने के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं, जिसके बाद आप भी  इसका सेवन शुरू कर देंगे। आड़ू में कई पोषक तत्व पाए जाते है।

आड़ू के औषधीय गुण

वजन रखें कंट्रोल: अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नियमित आडू का सेवन करें क्योंकि कम कैलोरी वाला फल है। जिसके सेवन से शरीर को एनर्जी तो मिलती है, लेकिन वसा कंट्रोल में रहती हैं, जिससे वजन नियत्रित रहता हैं। यदि आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो लंच टाइम तक आपको और कुछ खाने की जरूरत नहीं होती। भूख कम लगने से भी वजन कंट्रोल में रहता है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट: आडू में विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, और हानिकारक बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

हड्डियां बनाएं मजबूत: आडू विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता हैं, जिसके सेवन से हड्डियों व दांतों को मजबूती मिलती हैं। इसके नियमित सेवन से महिलाओं में होने वाला आस्टियोपोरोसिस नामक रोग भी दूर रहता हैं और गठिए के मरीजों के लिए तो यह रामबाण फल माना जाता हैं।

आंखों के लिए बेस्ट: आडू में विटामिन A भी मौजूद होता है जिससे आंख का रेटिना स्वस्थ रहता हैं। इसके अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन भी मौजूद होता है, जो विटामिन A की मात्रा बढ़ाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी यह अहम भूमिका निभाता है।

पाचन को रखें मजबूत: पेट संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, कब्ज, गैस हैं तो नियमित आडू का सेवन करें। यह लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता हैं, जिससे पेट संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं। इसकी ताजी पत्तियां का जूस बनाकर पीने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं।

खून की कमी पूरी: अगर आपको खून की कमी यानी आप एनीमिया से जूझ रहे है, तो अपनी डाइट में आडू को शामिल करें। क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता हैं ,जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़कर एनीमिया से राहत दिलाने में मदद करता हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए: आडू से बने फेसपैक से स्किन ग्लोइंग बनती हैं। फेसपैक बनाने के लिए फ्रेश आडू के बीज निकालकर उनका पेस्ट बना लें। फिर इसमें अंडे को मिलाकर पेस्ट तैयार करें, चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 25-30 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धों लें। इस फेसपैक को हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें, इससे स्किन ग्लो करेगी। 

झुर्रियां होगी गायब: आप आप चेहरे की झुर्रियों को गायब करना चाहते हैं तो आडू और टमाटर को एकसाथ पीसकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियां गायब हो जाएगी और चेहरा बिल्कुल साफ होगा।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट: अगर आपकी स्किन ड्राई हैं तो आडू के पेस्ट को चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलेशन में 10 मिनट तक रगड़ें। थोड़ी देर बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर रहेगी और स्किन ग्लो करेगी।

पिंपल्स से राहत: गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की पिंपल्स की समस्या से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। ऐसे में पिंपल्स को दूर रखने के लिए आडू फेसपैक बनाकर लगाएं। आडू के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन बिल्कुल फ्रेश व पिंपल्स फ्री दिखेगी।

आंवले के फायदे



आंवले के फायदे


आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है। आंवला या अमालाकी को सबसे अधिक आयुर्वेदिक घटको से पूर्ण माना जाता है। आंवला के फायदे भोजन और दवा दोनों है। जो बहुत गुणकारी है| अमला शब्द खट्टा का उल्लेख करता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है|

आंवला एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट ,फाइबर ,प्रोटीन ,विटामिन्स ,मैग्नीशियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसको गर्म करके भी खाएं तो भी इसमें मौजूद विटामिन खत्म नहीं होते। आंवला का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। आंवला के फायदे में इसमें मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है|

आंवले के औषधीय गुण

मोटापा: मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में रोज एक आंवला खाना शुरू करें, जिससे मोटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन तेजी से कम होने लगता है।

कमजोरी: यदि आप कमजोरी महसूस करते हैं। तो एक माह तक लगातर एक कच्चा आंवला खाकर देखें। दरअसल, आंवले में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जिसके चलते एनर्जी बढ़ती है और धीरे-धीरे कमजोरी दूर हो जाती है।

चेहरा चमकाए: आंवला में विटामिन A होता है, जो कोलेजन बनने के लिए बहुत जरूरी है। इससे त्वचा टाइट रहती है। आंवला सुबह खाली पेट लेने से शरीर में कोलेजन की कमी दूर होती है। इसके सेवन से मुंहासे और झुर्रियों की समस्या भी कम हो जाती है। इसे खाने से बॉडी के टॉक्सिस दूर होते हैं जिससे फेस पर ग्लो आता है।

डायबिटीज: आंवला डायबिटिज के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती हैं। साथ ही आंवला खराब कोलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं।

जोड़ो का दर्द: आंवले में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो जोड़ों के दर्द के साथ अन्य तरह के दर्द में राहत देते हैं। यदि आपके शरीर में हमेशा दर्द रहता है, या आपको जकडऩ की शिकायत है तो यकीन मानिए, आंवले से आपको किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

बालों के लिए वरदान: आंवले के तेल का इस्तेमाल करने से बालो की हर परेशानी ख़त्म हो जाती है। कई लोग इसकी पेस्ट को बालों में लगाते हैं लेकिन इसके सेवन से भी बाल हेल्दी होते हैं। असल में आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सें बालों की चमक बढ़ती है।

पाचन क्रिया में मदद: आंवले का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है। इसलिए खाने में रोजाना आंवले की चटनी, आंवले का मुरब्बा,अचार ,रस, चूर्ण आदि शामिल करें। इससे कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।

हृदय की रक्षा: दिल की मसल की रक्षा आंवला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है| आंवला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और हृदय रोग एवं दिल के दौरे से बचाव करता है।

वजन कम करने में: आंवले की मदद से आप बहुत ही कम समय में अपना वजन कम कर सकती है। इतनी ही नहीं यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपका भी वजन जरुरत से ज्यादा है तो उसे कम करने के लिए आप कुछ दिनो तक सुबह खाली पेट आंवले के जूस या आंवले को खा कर अपने वजन को कम कर सकती है।

चीकू के फायदे



चीकू के फायदे


चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। चीकू के फल में 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और साढ़े पच्चीस प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमे विटामिन A तथा विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। चीकू के फल में 14 प्रतिशत शर्करा भी होती है। इसमें फास्फोरस तथा लौह भी काफी मात्रा में होता है और क्षार का भी कुछ अंश होता है।

चीकू देखने में तो साधारण फल नजर आता है। इसमें इतने सारे गुण है, कि यह हमारे लिए एक स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ एक औषधीय फल का प्रतीक बन गया है। चीकू में विटामिन, मिनरल्स प्रतिरक्षक गुण, फाइबर पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फासफोरस, पोटेशियम जैसे तत्व पायें जाते है। आज के प्रदूषण युक्त परिवेश में चीकू का उपयोग करके कई सामान्य बीमारियों का इलाज सहज ही कर सकते है।

चीकू के औषधीय गुण

आँखों के लिए चीकू के फायदे: चीकू का सेवन आँखों के लिए फायदेमंद होता है। चीकू में विटामिन A प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि आँखों की स्वस्थ बनाये रखने में सहायक  होता है, विशेष तौर रूप से अधिक उम्र वाले लोगो के लिए।

अतिसार या दस्त रोके चीकू: अक्सर खाने-पीने में बदलाव या असंतुलन होने पर दस्त होने लगता है। ऐसे समय पका हुआ चीकू खाने से दस्त से राहत मिलती है।

कमजोरी दूर करे चीकू: आम तौर पर शरीर में सही पौष्टिकता की कमी या बहुत दिनों से बीमार रहने के कारण भी कमजोरी होती है। चीकू ऐसे कमजोरी को कम करने में मदद करता है। चीकू के 1-2 फलों का नियमित सेवन करने से शरीर पुष्ट होता है, तथा दुर्बलता कम होती है। कमजोरी दूर करने में चीकू का सेवन बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है।

बुखार में फायदेमंद चीकू: चीकू की छाल का काढ़ा बनाकर 5-10 मिली मात्रा में पिलाने से जीर्ण ज्वर में लाभ होता है। बुखार से जल्दी राहत मिलने में चीकू का काढ़ा बहुत ही फायदेमंद होता है।

सूजन की समस्या में चीकू का प्रयोग: चीकू किसी भी प्रकार के सूजन को कम करने में सहायता करता हैं। सूजन को कम करने के लिए चीकू को कूटकर थोड़ा गर्म करके सूजन वाले जगह पर लगाने से दर्द और सूजन दोनों कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद चीकू का उपयोग: चीकू का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है, क्योंकि इसमें शक्तिवर्धक गुण होता है, जो कि शरीर के कमजोरी को दूर करता है, साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और अन्य मिनरल पाए जाते है। जो कि हड्डियों की मजबूती प्रदान करते हैं।

कब्ज में चीकू के फायदे: चीकू कब्ज को दूर करने का भी अचूक उपाय है, क्योंकि चीकू में फाइबर ज्यादा होता है, साथ ही इसमें विरेचक का भी गुण होता है। इस गुण के कारण चीकू कब्ज को दूर कर पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाने में मदद करता है।

सर्दी और खाँसी में चीकू के फायदे: सर्दी और खाँसी होने पर आप यदि चीकू का सेवन करते है, तो ये आपके लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि चीकू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है जो संक्रमण को दूर कर सर्दी और खाँसी से राहत दिलाने में मदद करती है।

वजन कम करने में चीकू के फायदे: चीकू का सेवन वजन को कम या संतुलित करने में सहायक होता है, क्योंकि चीकू का सेवन मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

स्किन को हेल्दी बनाने में चीकू के फायदे: चीकू स्किन के हेल्दी बनाये रखने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें रोपण यानि हीलिंग का गुण पाया जाता है जो कि स्किन के घाव को जल्दी भर देता है, साथ ही चीकू बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर होने वाले परिवर्तनों को भी रोकने में सहायक होता है।

खरबूजे के फायदे



खरबूजे के फायदे


खरबूजा गर्मी से निजात दिलाने वाला एक शानदार फल है। इसमें भरपूर पानी, खनिज, विटामिन और फायबर होते हैं, जो इसे एक बहुत लाभदायक फल बनाते है। खरबूजा खाने के फायदे गर्मी के मौसम पानी की कमी को दूर करने और पोषक तत्वों को उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोगों को तरबूज और खरबूज जैसे फलों आवश्यकता महसूस होने लगती है। खरबूज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य फल है। खरबूजा खाने के फायदे वजन घटाने, मधुमेह, हृदय को स्वस्थ्य रखने, प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने, आंखों की दृष्टि बढ़ाने और गुर्दे की पथरी का इलाज करने के लिए होते हैं। इसके अलावा खरबूजा खाने के फायदे में शरीर में पानी की कमी को पूरा करना भी शामिल है जो हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है।

खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन A पाया जाता है, जो त्वाचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

खरबूजे के औषधीय गुण

खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपको ऊर्जावान बना रखने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।


इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ तनाव कम करने में भी मददगार है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देगा।


खरबूजे का नियमित रूप से सेवन, दिल के दौरे से आपको बचा सकता है। रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में यह कारगर उपाय है। इस तरह से आप दिल के दौरे से बच सकते हैं।


पाचन संबंधी समस्याएं होने पर भोजन के साथ या इसके अलावा खरबूजे को अपनी डाइट में शामिल करें। यह पाचन में सहायक होगा और कब्जियत की समस्या को दूर करेगा।


खरबूजे का सेवन या फिर इसके गूदे को चेहरे पर लगाना, त्वचा के लिए फायदेमंद है। इससे धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है और त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ ही ताजगी दिखाई देती है।


खरबूजे में मौजूद विटामिन A आपकी आंखों, त्वचा व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभप्रद है।


इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। इसके अलावा इसमें शर्करा की मात्रा भी कम होती है जो आपका वजन बढ़ने से रोकती है।


गर्मी के दिनों में पेट एवं शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या बहुत होती है। इससे बचने के लिए खरबूजा बेहतरीन तरीका है। यह पेट में गर्मी बढ़ने से रोकेगा और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी आपको बचाएगा।


तरबूज के फायदे



तरबूज के फायदे


गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तरबूज खाना शुरू हो जाता है, क्योंकि गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन बहुत लाभकारी होता है। तरबूज जोकि बाहर से देखने में थोड़ा कड़क और अंदर से एकदम नरम होता है, जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। तरबूज मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन फाइबर और विटामिन जिसमें A, B और C पाए जाते हैं। यह मिनरल का अच्छा स्रोत माना जाता है। तरबूज खाने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ गर्मी से राहत प्राप्त होगी क्योंकि तरबूज शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें बीटा केरोटिन के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तरबूज में आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो आपको कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

तरबूज के औषधीय गुण

वजन घटाने में लाभदायक: तरबूज में सिट्रयूलाइन नमक तत्व होता है, जो शरीर में फैले वसा को कम करने में मदद करता है। यह वसा की मात्रा को बढ़ोतरी देने वाले कोशिकाओं को कम करता है। तरबूज में पानी की अधिकता होने के कारण यह डाइटिंग में वजन कम करने का अच्छा स्रोत हो सकता है।

पाचन नियमित्ता और कब्ज़ रोकथाम: तरबूज पानी और फाइबर सामग्री में उच्च होने के कारण कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र की नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये: तरबूज में मौजूद विटामिन A और विटामिन C सेहत के लिए कभी लाभदायक होते हैं। विटामिन C की मात्रा होने से यह हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, साथ ही विटामिन A होने के नाते आँखों को स्वस्थ और नजर में तीखा बनता है।

शरीर को हाइड्रेट रखता है: तरबूज में 94% पानी होता है, तो यह शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति तो करेगा ही, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम शरीर एवं त्वचा को हाइड्रेट रखने मदद करते हैं। जितना ज्यादा पानी पिओगे शरीर को निरोगी पाओगे।

आँखों के लिए फायदेमंद: अगर आप नियमित रूप से तरबूज का सेवन करेंगे तो, अपनी आँखों को स्वस्थ और नजर में ज्यादा पाओगे। क्यूंकि तरबूज में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन A आँखों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इस फल के सेवन करने से आप रतौंधी और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बच सकते हो।

दिल को मजबूत रखे: दिल तब ही स्वस्थ और फिट रहता है, जब उसमे सही तरह से शुद्ध खून का संचार होता है। तरबूज में पोटेशियम नमक पोषक तत्व खून को साफ़ और सही तरीके से प्रवाह में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ और बिना किसी घबराहट के चलता है। इससे आपको किसी भी प्रकार की डर नहीं रहती है।

ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल: तरबूज खाने वाले लोगो का ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल रहता है। तरबूज़ में 90 % पानी होने से ये शरीर की गर्मी को कम करता है। तरबूज़ में लाइकोपीन उच्च मात्रा में होता है जो दिल की बीमारी से बचाव में मदद कर सकता है।

उच्च रक्तचाप के लिए: तरबूज में पोटेशियम, मैग्नीशियम और एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और ब्लड के प्रभाव को सही करने में मदद करता है। मोटे लोगों में उच्च रक्तचाप को नियंत्रण करने में तरबूज का सेवन सफल हुआ है। रोजाना एक गिलास तरबूज का जूस पीकर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल कर सकते हैं।

त्वचा जवान रहती है: अगर आप अपनी त्वचा के कसाव को बरक़रार रखना चाहते हैं तो तरबूज का सेवन करें। क्यूंकि इसमें पानी की अधिकता और कैरिटोनॉयड्स एवं फ्लेवनॉयड्स नामक तत्व होते हैं, तो त्वचा को कसने में मदद करते हैं।

मांसपेशियों में मददगार: तरबूज में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही तरबूज और तरबूज का रस मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

खजूर के फायदे



खजूर के फायदे


खजूर एक ऐसा फल है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते है। खजूर एक तरह का मेवा होता है। खजूर में आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। खजूर का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में बहुत मददगार साबित होता है।

खजूर के पेड़ों की खेती सदियों से की जा रही है। खासतौर से मध्य पूर्व के देशों में तो खजूर हमेशा से भोजन का अहम हिस्सा रहा है। खजूर की खासियत यह है कि इसे आप फ्रेश भी खा सकते हैं और सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक खजूर की लंबाई तीन से सात सेंटीमीटर तक हो सकती है। जहां पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है वही सूखा खजूर ज्यादातर भूरे रंग का होता है। मिठास के आधार पर खजूर को तीन हिस्सों में बांटा जाता है- नरम खजूर, हल्का सूखा खजूर और पूरी तरह से सूखा हुआ खजूर।

खजूर के औषधीय गुण

खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।


खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा होती है। इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है.


खजूर त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर खाने से चेहरे पर उभर आने वाली महीन रेखाएं समाप्त हो जाती हैं और त्वचा पर निखार आता है।


खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।


खजूर में मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से झड़ते बालों की समस्या दूर हो जाती है।


अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।


खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्ज की शिकायत भी नहीं होगी।


खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है।  


ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैशियम अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।


खजूर में फ़्लोरिन पाया जाता है, जो दांतों से प्लॉक हटाकर कैविटी नहीं होने देता। यही नहीं यह टूथ इनेमल यानी कि दंतवल्क को भी मजबूती देता है। 


जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।


कीवी के फायदे



कीवी के फायदे


अपने सुंदर रंग और मीठे स्वाद के कारण किवी फल लोगों की पसंद बनता जा रहा है। यह स्वाद ही नही अपने में बहुत से पोषक तत्व और खनिजों को समेंटे हुए है। इसमें विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, फोलेट और पोटेशियम अच्छी मात्रा में होते है। कीवी फ्रूट को बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट के लिए भी जाना जाता है। इसका उपयोग हमारे लिए बेहद लाभकारी होता है। अपने इन गुणों के कारण यह हमरी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है।

कीवी लगभग हर मौसम में मिलने वाला फल हैं, जो मिलता तो है लेकिन काफी कम मात्रा में। यह फल देखने में भले कम आकर्षित लगे लेकिन हमारी अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर शरीर में सेल्स की कमी हो जाए तो डॉक्टर कीवी फल को खाने की ही सलाह देते है। इसके अलावा और भी कई परेशानियों और बीमारियों में कीवी काफी फायदेमंद साबित होता है।

कीवी के औषधीय गुण

कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए उपयोगी: कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

आंखों के लिए है फायदेमंद: कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी अच्छी रखता है।

दिल की बीमारियों से बचाव: कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है।

सूजन कम करने में मददगार: कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कब्ज़ से राहत के लिए: कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

वज़न घटाने में मददगार: किवी में कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स और हाइ फ़ाइबर कंटेंट होता है। इस वजह से इंसुलिन रश नहीं होता और शरीर में चर्बी नहीं जमा हो पाती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: कीवी फ्रूट में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें: कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है। कीवी के सेवन से शरीर में सोडियम का लेवल कम होता है और कार्डियोवस्कुलर रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन की समस्या दूर रहती है।

चेरी के फायदे



चेरी के फायदे


चेरी मानसून और गर्मियों का फल है। ये खट्टा-मीठा फल खाने में जितना टेस्टी होता है। सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से चेरी को सूपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। यही पोषक कई प्रॉबल्म को दूर करने में मददगार होता है। अगर रोज 10 चेरी खाई जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

दिखने में खूबसूरत चेरी का फल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। दिखने में छोटा सा यह फल खट्टा मीठा होता है लेकिन इसके औशधीय गुण जानकार आप हैरान रह जायेंगे। इसके यही गुण के कारन इसे बादाम, खुमानी जैसे फलों की लिस्ट में रखा जाता है। चेरी कई सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है जिसमे विटामिन A, B, C, कैल्शियम, फास्फोरस, पैंटोथेनिक जैसे तत्व शामिल हैं। यह फल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है जो शरीर से प्रभावी कणों को दूर करता है।

चेरी के औषधीय गुण

आंखों के लिए फायदेमंद: चेरी में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से आंखों से सम्बंधितसमस्याएं नहीं होती। जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या हो उनको रोजाना चेरी खानी चाहिए।

याद्दाशत बढाएं: चेरी में याद्दाशत बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को बातें या चीजें भूलने लगती हैं। उनके लिए चेरी खाना बहुत फायदेमंद होता है।

हड्डियां मजबूत: आजकल बहुत से लोगों को हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होने या हड्डियां संबंधी कई प्रॉबल्मस होने लगती है। हड्डियों की समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना चेरी खाएं।

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा: चेरी में मेलाटोनिन की बहुत मात्रा होती है, जो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाता है। रोजाना सुबह-शाम 1 गिलास चेरी का जूस पीने से अच्छी नींद आने लगेगी।

दिल को रखे हैल्दी: चेरी में आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटेशियम आदि कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें बिटा कैरोटीन तत्व भी होता है जो दिल की बीमारी को दूर करने में मदद करता है।

वजन करें कंट्रोल: जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए चेरी किसी औषधि से कम नहीं है। चेरी में वसा की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसके साथ 70 % पानी होता है जो घुलनशील फाइबर के लिए अच्छा होता है। रोजाना चेरी खाने वजन कंट्रोल में रहने के साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता।

ब्लड प्रैशर रखे ठीक: चेरी में पोटैशियम की मात्रा होती है जो शरीर में स्थित सोडियम की मात्रा कम कर देता है।  इस वजह से शरीर का रक्तचाप स्तर सामान्य हो जाता है। इसी के साथ कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज में सहायक: रोजाना चेरी खाने से डायबिटीज की समस्या से राहत पाई जा सकती है। चेरी में पाए जाने वाले गुण चेहरे की रंगत को साफ करने से साथ ही शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को कम करके डायबिटीज के स्तर को कम करता है।

त्वचा में लाएं निखार: त्वचा को सॉफ्ट बनाने और रंगत निखारने के लिए चेरी का फल खाएं। आप चाहे तो चेरी का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। चेरी के पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से मृत कोशिकाएं हट जाती है। डैड सैल्स हटने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

अच्छी नींद के लिए उपयोगी: चेरी में मेलाटोनिन भरपूर मात्रा में होता है। यह एक ऐसा कारक है जो शरीर में सोने और उठने की क्रिया को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है। इसलिए चेरी अच्छी नींद के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

पेट की चर्बी को कम करता है: पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी चेरी का इस्तेमाल करना उपयोगी रहता है, क्योंकि चेरी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर में वसा और ग्लूकोस की मात्रा को नियंत्रित करता है, जिससे चैरी मोटापा कम करने में काफी कारगर साबित होती है।

जामुन के फायदे



जामुन के फायदे


जामुन एक मौसमी फल है। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होने का साथ-साथ कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसे कई नामों से भी जाना जाता है जैसे- ब्लैकबेरी, काला जामुन, राजमन है। इनका स्वाद थोडा कसैला होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं। जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। जामुन कम समय के लिए आने वाला लेकिन बेहद लाभदायक फल है। इसका सेवन करने से बॉडी की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

जामुन के औषधीय गुण

पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं ।


मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। जामुन के बीज सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है।


जामुन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होती है। जिसका सेवन करने से शरीर से विटामिन सी की कमी नहीं होगी।


एसिडिटी की समस्या से छूटकारा पाने के लिए काले नमक में भुना जीरा मिलाकर पीस लें, और इसका जामुन के साथ सेवन करें।


जामुन दस्त के लिए काफी फायदेमंद है। दस्त होने पर जामुन के रस को सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाएं। आपको दस्त से आरम मिलेगा।


यदि आप अपने चेहरे पर ग्लोइग स्किन पाना चाहते है, जामुन के गूदे का पेस्ट को दूध में मिलाकर लगाने से निखार आता है। 


दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है। इसके बीज को  पीस लीजिए। इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं ।


अगर आप गठिया की समस्या से पीडित है तो जामुन की छाल को खूब उबाल लें, और बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाए। इससे आपको लाभ मिलेगा।


जामुन में पाया जाने वाला ग्लूकोज और फ्रक्टोज के रूप में मिलने वाली शुगर आपके शरीर को हाईड्रेट करने के साथ ही कूल और रिफ्रेश भी करता है। जिससे शुगर कंट्रोल रहती है। डायबिटीज के रोगी जामुन की गुठलियों को सुखाकर, पीसकर उनका सेवन करें। इससे शुगर का स्तर ठीक रहता है।


शहतूत के फायदे



शहतूत के फायदे


शहतूत एक छोटा फल है जो आमतौर पर लाल रंग अलावा सफेद, काला और बैंगनी रंग का भी होता है। यह स्वाद में अंगूर की तरह मीठा होता है और इसे सुखाकर भी खाया जा सकता है। शहतूत को अंग्रेजी में मूलबेरीऔर आम बोलचाल की भाषा में शहतूत कहा जाता है। मई के महीने में शहतूत पूरी तरह से पक जाता है और पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही यह बहुत स्वादिष्ट होता है।

शहतूत का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना सेहतमंद भी। आयुर्वेद में शहतूत के ढेरों फायदों का बखान है। शहतूत में पोटैशियम, विटामिन ए और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शहतूत एक ऐसा फल है जिसे कई लोग कच्चा ही खाना पसंद करते हैं और कुछ पक जाने पर।  कुछ फल ऐसे होते हैं जो शरीर के कई विकारों को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। शहतूत भी एक ऐसा ही फल है। इसमें कई पोषक एवं खनिज तत्व पाये जाते हैं, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर अधिक पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है।

शहतूत के औषधीय गुण

शहतूत खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है। ये सर्दी-जुकाम में भी बेहद फायदेमंद है।


गर्मियों में शहतूत के सेवन से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।


शहतूत खाने से लीवर से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलती है।


शहतूत  शरीर में शुद्ध खून को पैदा करता है, पेट के कीड़ो को समाप्त करता है |


शहतूत पाचन शक्ति को बढ़ाता है, और ज़ुकाम और गले के रोगों के लिए लाभदायक है |


शहतूत खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है| ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से भी रोकता है।


शहतूत में मौजूद विटामिन सी शरीर में बिमारियों को छूने नहीं देता है, जिससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है | इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को मजबूती देते हैं |


शहतूत खाने से हमारे शरीर का रक्त चाप नियंत्रित रहता है | यह खून को शुद्ध करने में मदद करता है | इससे रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, साथ ही यह दिल के दौरे जैसे बिमारियों जैसे समस्याओं से राहत पहुँचाता है |


शहतूत एक स्वादिष्ट मीठा नाजुक-नर्म फल है | इसमें अनेक ऐसे लाभदायक गुण हैं, जो कई बीमारियों में वरदान साबित हो सकते हैं। शहतूत में पाए जाने वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है, कि यह शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है।


बेर के फायदे



बेर के फायदे


बेर एक मौसमी फल है यह एक ही मौसम मे होता है। जब यह कच्चा होता है हरे रंग का होता है और जब यह पक जाता है तो यह लाल और हल्का भूरे रंग का हो जाता है। यह खाने मे काफी स्वादिस्ट होता है। बेर को चीनी खजूर भी कहा जाता है क्योकि यह चीन मे कई प्रकार की दवाइयाँ बनाने मे उपयोग होता है। संतरे और नींबू की ही तरह बेर में भी विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बेर में अन्य फलों के मुकाबले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा खट्टे फलों से 20 गुना तक अधिक होती है।

बेर में कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। बेर एनर्जी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर बेर का फल हमें चुस्त-दुरूस्त बनाए रखता है। हांलाकि बरे में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो कई बिमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

बेर के औषधीय गुण

बेर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन C, विटामिन A और पोटैशियम पाया जाता है। ये रोग प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है।


बेर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। लीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी यह एक फायदेमंद विकल्प है।


बेर खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है।


बेर खाने से बार-बार प्यास लगने की शिकायत खत्म हो जाती है।


पाचन संबंधी रोगों के लिए बेर रामबाण है।


बेर का जूस खांसी, फेफड़ों तथा बुखार से दूर रखता है।


पेट दर्द तथा अपच की शिकायत होने पर बेर का काली मिर्च और नमक के साथ सेवन करें। ऐसा करते ही तरंत राहत मिलती है।


बेर खाने से त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसमें एंटी-एजिंग एजेंट भी पाया जाता है.


अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो बेर खाना आपको फायदा पहुंचा सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।


बेर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।


बेर को सुखाकर उसका बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन से कफ की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।


जिसको अनिद्रा की समस्या होती है, यानि देर रात तक नींद नहीं आती है तो आप बेर जरूर खाएं। इस फल में मौजूद एमिनो एसिड बॉडी में प्रोटीन की मात्रा को संतुलित करता है।



Comments

Popular posts from this blog

ગાયત્રી શતક પાઠ અને ગાયત્રી ચાલીસા

નવરાત્રી જય આધ્યશક્તિ આરતી

ભક્તિ ચેનલ ઓલ નામ